धनबाद, दिसम्बर 11 -- धनबाद कार में प्रेस का बोर्ड लगा कर गो तस्करी करने का भंडाफोड़ हुआ है। बुधवार की सुबह तेज गति से धनसार की ओर से झरिया रोड में जा रही कार को बैंक मोड़ पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। तेजी से भागने के चक्कर में कार सवार ने श्रीराम प्लाजा के पास कार को डिवाडर में टक्कर मार दी। इसके बाद कार से उतर कर तीन लड़के फरार हो गए। कार की तलाशी ली गई तो उसमें एक गाय और बछड़े मिले। कार को जब्त कर बैंक मोड़ थाना लाया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार सवारों की पहचान में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.