बरेली, दिसम्बर 18 -- बरेली। समुदाय विशेष के दो युवक दूसरे समुदाय की युवती को न्यायालय लिखी कार में लेकर घूम रहे थे। एसपी सिटी ने चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ा तो न्यायालय से उनका कोई वास्ता नहीं निकला। इस पर कार को सीज कर दिया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मंगलवार रात सेटेलाइट पर चेकिंग के दौरान गाजियाबाद नंबर की एक कार दिखी, जिस पर आगे न्यायालय और पीछे न्याय विभाग लिखा था। कार की पीछे वाली नंबर प्लेट भी नहीं थी। इस पर उन्होंने चेकिंग कराई तो कार में जगतपुर निवासी जावेद और शिकारपुर निवासी शाकिर खान दूसरे समुदाय की युवती के साथ मौजूद थे। जब उन्होंने कार में बैठे युवकों से न्यायालय लिखने के बारे में पूछा तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्होंने कार को सीज कर दिया। युवती को उसके परिजन को बुलाकर सुपुर्द कर दिया और दोनों युवकों का चा...