मेरठ, फरवरी 10 -- सरूरपुर। रविवार रात को मेरठ-बड़ौत रोड पर ईंटों से लदे डंपर चालक ने कार को टक्कर मार दी थी। डंपर पर बैठे लोगों ने पथराव भी किया था। इसमें कार सवार युवकों की जान बाल-बाल बची थी। मामले में कार सवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है जबकि डंपर की छत पर बैठकर पथराव करने वाले तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना में शामिल डंपर को सीज कर दिया गया है। बता दें कि गांव पैंगा थाना निवाड़ी, गाजियाबाद निवासी सागर अपने दोस्त शिवम, प्रियम, गौरव और अनुज के साथ बागपत के दोघट में शादी समारोह से रविवार रात को वापस लौट रहे थे। बागपत के बरनावा क्षेत्र में उनकी कार के आगे ईंटों से भरा एक डंपर चल रहा था। ओवरटेक को लेकर डंपर और कार सवारों के बीच कहासुनी के बाद गाली...