मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- करहल थाना क्षेत्र के ग्राम मनौना में विवाहिता की मौत होने के बाद पुलिस पहुंची तो ससुरालीजन शव छोड़कर भाग निकले। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो के हवाले कर दिया। अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की गई। ये आरोप लगाया गया है। सात माह पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। कोतवाली क्षेत्र के नगला पोहपी सिकंदरपुर निवासी मुकेश पुत्र खुशीराम ने करहल पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 17 फरवरी 2025 को उसकी बहन अंजू यादव की शादी बॉबी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मनौना थाना करहल के साथ की गई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति बॉबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.