भागलपुर, फरवरी 12 -- नारायणपुर प्रखंड में मंगलवार की रात और बुधवार की दोपहर दो सड़क दुर्घटना हुई। पहली घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि दूसरी घटना में बस ने हाईवा को टक्कर मार दी, जिसमें चालक घायल हो गया है। प्रखंड के नारायणपुर चौक से पश्चिम एनएच सड़क पर बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे मधुरापुर बाजार से घर की ओर जा रहे स्कूटी सवार पति-पत्नी को खगड़िया की ओर से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार पति-पत्नी में नित्यानंद शर्मा (40), निवासी रतवारा (मधेपुरा) और उनकी पत्नी शीला देवी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर भवानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तत्काल निजी क्लीनिक पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नित्यानंद शर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मृतक की पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.