बदायूं, फरवरी 4 -- बिनावर, संवादाता। कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिनावर थाना में घायल के बेटे अर्जुन निवासी थाना सीबीगंज गांव हमीरपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसके पिता पप्पू और मौसा राजू 28 जनवरी को बाइक से बदायूं की ओर से गांव लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक खराब हो गई, जिसके बाद दोनों बदायूं-बरेली हाईवे स्थित चौधरी महाविद्यालय के पास खड़े हो गए। इसी दौरान बरेली की ओर से तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पप्पू की हालत गंभीर ...