फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- टूंडला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हाइवे पर आगरा से फिरोजाबाद सामान लादकर आ रहे लोडर टेम्पो में कार ने टक्कर मार दी। जिससे असंतुलित होकर लोडर टेम्पो पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। आगरा के खेरिया मोड़ शिव नगर निवासी 30 वर्षीय इस्लाम खान पुत्र मुन्ने खां लोडर टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार रात 12 बजे वह टेम्पो में सामान लादकर फिरोजाबाद आ रहा था। उसी दौरान उसायनी के निकट पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने टेम्पो में टक्कर मार दी। जिससे टेम्पो हाइवे पर पलट गया। हादसे में इस्लाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मुन्ना पुत्र बाबू खां गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर कार चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और टेम्पो को सीधाकर उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.