फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 13 -- कमालगंज। कानपुर रोड पर खुदागंज गांव में बुधवार की रात बैंड में काम करने वाले एक किशोर को कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। जबकि बैंड कर्मी का साथी घायल हो गया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। बुधवार की रात करीब 10:15 बजे बारात चढ़ाने के लिए कादरीगेट थाना क्षेत्र से जो बैंड खुदागंज में गया था उसमें खानपुर मड़ैया निवासी गौतम और रचित भी काम करने को गये थे। बैंड के पीछे चल रहे दोनों किशोरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों किशोर मौके पर गिर पड़े। बारात में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रचित की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल ...