हमीरपुर, नवम्बर 25 -- भरुआ सुमेरपुर। बीती रात नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में चल रहे उपचार के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। कस्बे के वार्ड नंबर दो भगत सिंह नगर इमिलिया थोक निवासी 18 वर्षीय दीपक अपने साथी राज के साथ मजदूरी करके बाइक से रात 10 बजे घर लौट रहा था। हाईवे में इमिलिया की तरफ बाइक मोड़ने के समय तेज रफ्तार थार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों मजदूर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को रात में ही सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्प...