हाथरस, जनवरी 5 -- मुरसान। हाथरस मथुरा रोड दुलारी चौकी फाटक के पास में एक बाइक सवार दो भाइयों को एक कार ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अर्जुन और अजय निवासी केवलगढ़ी अपने किसी काम से मुरसान आए हुए थे। मुरसान से जब वह वापस अपनी बाइक लेकर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार अर्जुन और अजय दुलारी चौकी फाटक के पास पहुंचे तभी मथुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। जिसमें अर्जुन और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जिसमें अर्जुन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...