उन्नाव, दिसम्बर 8 -- सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाइवे पर सोमवार शाम कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सहित सवार कार में फंसकर करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ी गई कार का पुलिस ने कब्जे में लिया है। दही थानाक्षेत्र में बसीरतगंज के समीप कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार शाम कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अलगनगढ़ के रहने वाले संजय 35 वर्षीय पुत्र बच्चू लाल को टक्कर मार दी। बाइक में टक्टर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार संजय कार में फंसकर करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.