लातेहार, जनवरी 2 -- लातेहार ,मनिका प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसआर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की रात दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के प्लहेया निवासी सनोज यादव (35) के रूप में हुई है। मृतक के बहनोई विशंभर यादव व संतोष यादव ने बताया कि सनोज यादव लातेहार से अपने घर मनिका की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को एंबुलेंस से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर के बाद कार भी पलट गई। इससे चालक को भी गंभीर चोट आई है। घटना के बाद बाइक और कार दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.