उरई, फरवरी 10 -- कोंच। कोंच-उरई रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता ने सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तूमरा निवासी अवध बिहारी ने बताया बेटा समरथ 26 जनवरी को बाइक से कोंच से उरई जा रहा था। गढ़र के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार को सुंदर कुशवाहा चला रहा था। हादसे में समरथ घायल हो गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि हादसे के बाद चालक ने बेटे को अस्पताल में भर्ती तो कराया, लेकिन बाद में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप लगाया कि चालक ने कहा वह पैसे वाला है और पुलिस को भी खरीद सकता है। अवध बिहारी ने बताया 29 जनवरी को एसपी जालौन को शिकायत दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.