झांसी, फरवरी 20 -- झांसी (मऊरानीपुर)। झांसी-खजुराहो एनएच पर गांव भदरवारा में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मार करीब 600 मीटर घसीटती ले गई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बा रानीपुर निवासी राजकुमार साहू (65) अपने भाई किशोरी साहू के साथ शुक्रवार दोपहर छतरपुर से शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे। अभी वे हाईवे पर गांव भदरवारा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रही थार कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक कार के निचले हिस्से में फंस गई और बाइक सवारों को घसीटती हुई करीब 600 मीटर दूर तक ले गई। हादसे में राजकुमार और किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। खबर पाकर उनके परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर मऊर...