मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मणिका महंत जी हाट के समीप बुधवार की शाम कार ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुढ़नी प्रखंड के पदमौल निवासी सोनू कुमार का पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पीएचसी मुशहरी लाया गया। चिकित्सक के नहीं रहने पर ड्रेसर ने युवक की मरहम पट्टी की। ड्रेसर ने बताया कि युवक का तीन जगहों पर पैर टूटा हुआ है। पीड़ित का पुर्जा भी चिकित्सक के अभाव में नहीं बनाया गया। परिजनों ने बताया कि सोनू मणिका हरिकेश पंचायत के सुतिहारा गांव में रहता है। वहां से शहर स्थित आवास पर जा रहा था। परिजनों ने बताया कि समय से पहले चिकित्सक चले गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...