कानपुर, फरवरी 2 -- चकेरी। श्याम नगर पीएसी मोड़ बाईपास पर एक तेज रफ्तार कर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दंपति समेत उनका एक साल का बच्चा घायल हो गया। चालक कार लेकर भागने लगा तो डिवाइडर से जा टकराया। पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल भेजा। आरोपित कार चालक को हिरासत में ले लिया है। नौबस्ता निवासी केशव बाजपेई बीते रविवार की रात को पत्नी राखी और अपने एक साल के बेटे राम को बाइक से लेकर बाजार खरीदारी करने निकले थे। देर रात वह वापस घर की तरफ लौट रहे थे। तभी पीएसी मोड़ बाईपास के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। केशव समेत राखी और उनका बेटा घायल हो गया। भागने के चक्कर में कार आगे जाकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस और केशव के परिजनों ने कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस घायलों को लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंची।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.