कन्नौज, जनवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के सदारी नगला गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक के साथ ही कार में सवार मां और बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। फर्रुखाबाद जिले के कनकौली निवासी विनय शाक्य अपनी बाइक से करमुल्लापुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने हाईवे पर बाइक मोड़ने की कोशिश की, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनसे टक्कर कर दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। कार चालक अनुज मेरठ के निवासी हैं, जो कानपुर से अपने गृह जनपद मेरठ की ओर अपनी मां के साथ जा रहे थे। टक्कर के कारण कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस जोरदार टक्कर से अनुज की मां को भी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.