रुद्रपुर, फरवरी 3 -- सितारगंज, संवाददाता। किच्छा हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक और फिर स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव कठंगरी निवासी 28 वर्षीय काजिम मलिक पुत्र इरशाद सितारगंज की एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार को वह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान सितारगंज की ओर से आ रही कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे जा गिरी। इसके बाद कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें काजिम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार नयागांव निवासी 22 वर्षीय उवैश और 20 वर्षीय शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया...