फिरोजाबाद, जनवरी 2 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, फिर पलट गई। जिससे एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वह विद्युत निगम में संविदा कर्मी था। जबकि दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित होकर कार सड़क पर पलट गई। गुंजन चौक के पास तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने असंतुलित होकर कहर बरपा दिया। कार ने एक मोटरसाइकिल चालक राजेंद्र (40) निवासी नगला खुशहाली थाना सिरसागंज को पहले चपेट में लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह विद्युत विभाग में संविदा कर्मी था। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल सवार सुभाष (30)निवासी बरगदपुर, थाना रसूलपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी जानकारी होने पर आ गई। पुलिस ने वहा मौजूद लोगो से घटना के बारे में पूछताछ की। ...