बलिया, दिसम्बर 10 -- बांसडीहरोड। तेज रफ्तार कार ने चार किमी के अंदर बाइक सवार प्रधान प्रतिनिधि और लेखपाल समेत तीन लोगों को टक्कर मार दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार और चालक को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बलिया की ओर जा रही कार शंकरपुर से परिखरा के बीच बाइक सवार लेखापाल शिव वर्मा, नारायनपुर (बघौता) निवासी और प्रधान प्रतिनिधि रविशंकर चौधरी तथा एक अन्य को टक्कर मार दिया। इस घटना में सभी की मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गयी। इसकी जानकारी होने पर सक्रिय हुई पुलिस ने बलिया शहर के एनसीसी तिराहा के पास घेराबंद कर कार और चालक को पकड़ लिया। बताया जाता है कि कार चालक बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी धर्मेंद्र शाह से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसओ वंश बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.