लखनऊ, जनवरी 6 -- बंदरिया बाग चौराहे के पास सोमवार रात तेज रफ्तार कार ने महानगर पुलिस टीम के सरकारी वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे में पुलिस का सरकारी वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को लेकर सब इंस्पेक्टर ने गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। महानगर थाने की अकबरनगर बीट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनुराग कुमार सिंह के मुताबिक पांच जनवरी की रात वह आरक्षी अशोक कुमार व विकाश चौधरी के साथ गश्त पर निकले थे। वह लोग थाने के प्रथम मोबाइल वाहन लेकर गए थे। पौने एक बजे जब यह लोग गौतमपल्ली इलाके के बंदरिया बाग चौराहे के पास पहुंचे, तभी 1090 चौराहे की तरफ से आई कार ने पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वाहन पर सवार सब इंस्पेक्टर व दोनों हमराही च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.