बदायूं, फरवरी 16 -- उझानी, संवाददाता। तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों और एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। तीनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके से कार सहित भागे सवार की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे पर हुआ। कोतवाली इलाके के बरायमय खेड़ा के रहने वाले बदलू 55 वर्ष पुत्र नवी अहमद खेत से बाइक से घर लौट रहे थे। रोशननगर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक भाग निकला। कुछ दूरी पर वही कार लऊआ मोड़ के पास दो बाइकों में टक्कर मार गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकें आपस में भिड़ गईं, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.