शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- ओवरब्रिज के पास पर कार ने टेम्पो को साइड से टक्कर मार दी। टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया। टेम्पो चालक घायल हो गया। कार छोड़ कर चालक फरार हो गया। मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी अशरफ मेन चौराहा पेट्रोल पंप से टैम्पो में तेल लेकर खाना खाने घर जा रहा था। ओवरब्रिज साईड पास पर पीछे से आई स्कार्पियो कार ने टेम्पो को साइड मार दी। तेज रफ्तार कार समेत टैम्पो भी पलट कर क्षतिग्रस्त हो गए। टेम्पो चालक घायल हो गया। घायल को तत्काल सीएचसी इलाज को भेज दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन साईड करवाकर साइड पास पर ट्रेफिक सुचारु कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...