कन्नौज, फरवरी 8 -- गुरसहायगंज। कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें सवार एक महिला घायल हो गई। ग्राम भुडहा निवासी सुमित कुमार पुत्र रामनिवास ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। बताया कि शनिवार की शाम वह अपने रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था। जैसे ही ई रिक्शा कस्तूरबा गांधी विद्यालय के सामने पहुंचा। तभी सामने से आ रही कार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ई रिक्सा में सवार उसकी पत्नी प्रीति देवी व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए ।कार चालक गाड़ी सहित मौके से फरार होने में सफल रहा। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...