लखीमपुरखीरी, मार्च 4 -- नेशनल हाईवे पर जलालपुर के पास कार की टक्कर से ई रिक्शा पर सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि चालक समेत चार यात्री गंभीर घायल हो गए। जिन्हें गोला सीएचसी भेजा गया है। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ढखवा निवासी 42 वर्षीय सदाशिव मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार सुबह रोज की तरह वह काम पर जा रहे थे। वह करनपुर से ई-रिक्शा पर सवार हुए उनके साथ ढखवा के ही दिलीप कुमार, करनपुर निवासी सूरज भी बैठे थे और फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम धौराहरा खुर्द निवासी हाई स्कूल का छात्र 22 वर्षीय अश्वनी शुक्ला परीक्षा देने गोला जा रहा था। जब उनका ई-रिक्शा नेशनल हाईवे पर जलालपुर के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सदाशिव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्र अश्वनी, रिक्शा चालक दीपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.