गाज़ियाबाद, अप्रैल 26 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति व सुसरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार नहीं मिलने पर प्रताड़ित किया गया और पति ने उन पर गर्म चाय डालकर घर से निकाल दिया। महिला की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई। पति ने खुद को बेंगलुरू में तैनात वैज्ञानिक बताया था। शादी के बाद ही सास, ससुर व ननद दहेज में कार की मांग करने लगे। उन्होंने इंकार किया तो ताने देकर बदसुलूकी की जाने लगी। पति के साथ बेंगलुरू गईं तो यहां भी उनसे मारपीट की गई। इसी बीच उनका गर्भपात भी हो गया। आरोप है कि पति ने उनके फोन में फेस आईडी इंस्टाल कर दुरुपयोग किया। इसी बीच पता चला कि वह वैज्ञानिक नहीं है और खर्च के लिए अपने घर से पैसे मंगाता है। इको लेकर बात करने पर पति ने उन पर गर्म चाय फेंक दी। इतना ही नहीं उन...