बोकारो, मई 27 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। बगोदर के निकट सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कार दुर्घटना में चंद्रपुरा के भाजपा नेता संजीव कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी धर्मपत्नी भी इस हादसे का शिकार हुई है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि संजीव अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृकगांव बिहार के मधुबनी जाने के लिए दोपहर तीन बजे चंद्रपुरा से अपनी निजी कार से निकले थे। कार स्वयं संजीव चला रहे थे। बगोदर और अटका के बीच उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पति-पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बगोदर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही चंद्रपुरा से उनके परिजन वहां पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बोकारो जेनरल अस्पताल लाया गया है। दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...