गढ़वा, मार्च 12 -- गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रजहरा गांव निवासी महेंद्र चंद्रवाशी का पुत्र 40 वर्षीय दीपक कुमार कार दुर्घटना में घायल हो गया। घटना के बाद समाजसेवी दौलत सोनी ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा था। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि वह अपने घर रंका गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसी बीच मेढ़ना फोरलेन के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी दौलत मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। उसके बाद उसकी सूचना उसके परिजन को दिया। जहां सदर अस्पताल पहुंचकर उसके परिजन सदर अस्पताल से रेफर करवाकर बेहतर इलाज के लिए बाहर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.