विकासनगर, फरवरी 27 -- साहिया, संवाददाता। साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर तारली खड्ड के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार फार्मासिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों को सूचना मिली की एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। इसके बाद स्थानीय लोग और साहिया चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी साहिया के डॉक्टर संदीप कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति जयपाल सिंह निवासी कुरोली, साहिया को अधिक चोंटे आने के चलते गंभीर अवस्था में हायर सेंटर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.