गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काला पत्थर के समीप गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क को छोड़कर लगभग 10 फीट दूर गड्डों में जा गिरी। घटना में कार पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि एक स्विफ्ट कार डुमरी से गिरिडीह की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10 फीट दूर जा गिरी। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। घटना में बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी नरेश वर्मा समेत एक अन्य व्यक्ति घायल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को थाना ले आय...