बिजनौर, फरवरी 7 -- मय्यत में शामिल होने जा रहे कार सवारों की टक्कर डंपर से हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नींदडू के मोहल्ला कुरैशियान निवासी शरीफ की शादी गदरपुर (उत्तराखंड) में हुई थी। वह सऊदी अरब में काम करता है। उसकी पत्नी तबस्सुम काफी समय से बीमारी से ग्रस्त थी। वह अपनी माता के यहां रहकर इलाज करा रही थी। बीमारी के चलते तबस्सुम का निधन हो गया। शनिवार को मौत की खबर मिलते ही नींदडू से चार गाड़ियों से रिश्तेदार गदरपुर के लिए निकले थे। जसपुर काशीपुर हाईवे फोरलेन पर एक साइड में सड़क पर कार्य चल रहा था तथा वन-वे पर ही गाड़ियों का आवागमान हो रहा था। जैसे ही इनकी कार उस वन वे पर आई तभी सामने से आ रहे डंपर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.