इटावा औरैया, फरवरी 23 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के तीन बजे जोनई गांव के सामने तेज रफ्तार कार आगे चल रहे 22 चक्का ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सात लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेलर नपुर से चावल लादकर गुजरात की ओर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.