लखीमपुरखीरी, नवम्बर 27 -- मंगलवार की देर रात नए बाईपास पर एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कार का चालक मौके से फरार हो गया। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी आरिफ पुत्र दीन मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि वह अपना ट्रक नानपारा से लोड कर हरियाणा ले जा रहे थे। उसी समय शराब के नशे में चल रही फोर्ड फिगो ने तेज गति और लापरवाही से उनके ट्रक को टक्कर मारी। घटना के बाद फोर्ड फिगो का चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...