ललितपुर, फरवरी 9 -- तिलक के लिए घोड़ा लेकर जा रहे एक घुड़वार को कार ने टक्कर मार दी, जिससे घोड़े की मौत हो गयी और उपचार के दौरान घुड़सवार ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। कोतवाली सदर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गनगौरा निवासी 27 वर्षीय रवि पुत्र चुन्नीलाल बीती छह फरवरी को घोड़े पर सवार होकर ग्राम पटपुरा में तिलक के लिए घोड़ा देने जा रहा था। देर शाम वह पटपुरा गांव स्थित बस स्टैंड के पास पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रही कार ने घोड़े को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घोड़े की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घुड़सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास मौजूद लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। झांसी से उसको ग्वालियर भेजा गया और ...