संवाददाता, जुलाई 16 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में कार की टक्कर के बाद कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। मुरादनगर गाजियाबाद के छह से अधिक कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर करते हुए कार सवार युवकों की पिटाई की। पुलिस की डायल 112 की गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों ने कार में सवार युवकों को छपार पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि कार चालक युवक नशे में थे और रॉग साइड चल रहे थे। कांवड़ियों द्वारा कार चालकों के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। जानकारी के अनुसार मगलवार देर रात कार सवार तीन युवक बरला चौराहे पर बने फ्लाई ओवर के नीचे से गलत साइड चलकर पुरकाजी जा रहे थे। उस समय मार्ग पर कांवड़ियों की तादाद काफी ज्यादा थी। बताया जाता है कि बरला चौराहे से करीब एक किलोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.