रामपुर, जनवरी 7 -- धमोरा में बाउंड्री पर चढ़ी कार के मामले में पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि बरेली निवासी अभिषेक सिन्हा सोमवार सुबह अपनी कार से मुरादाबाद की और से बरेली जा रहे थे। इस दौरान धमोरा पर किसी वाहन को बचाने के चक्कर में कार छतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद कार चालक ने जाने के लिए कार को पीछे किया तो कार शमशान घाट की बाउंड्री पर चढ़ गई। बीमा क्लेम कर्मियों से बातचीत के बाद घटनास्थल पर ही छोड़कर चालक घर चला गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...