सीवान, फरवरी 21 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के कौड़िया बैठा मोड़ के पास कार छीनने में असफल होने पर ड्राइवर के साथ मारपीट करने के मामले के एक आरोपित को पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित सुघरी गांव का राजू कुमार सिंह है। गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...