मथुरा, मार्च 13 -- वृंदावन में कार चोरी में असफल मादक पदार्थ तस्कर एक बदमाश को पुलिस ने मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। मंगलवार को गोपीनाथ बाग क्षेत्र निवासी रीतेश की कार को चोर ने चुरा लिया और परिक्रमा मार्ग में तेज गति से जाते हुए विद्युत पोल से टकरा गया। दुर्घटना के बाद चोर फरार हो गया। कार स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे और मुखबिरों को सक्रिय किया, जिसके बाद केसी घाट निवासी गौरव को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि गौरव मादक पदार्थों की बिक्री करता है। उस पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। चार दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.