अररिया, फरवरी 24 -- अररिया, निज संवाददाता शहर के महादेव चौक से उत्तर कोसी कार शोरूम में हुई चोरी के सफल उद्वेदन और चोरी गयी दोनों नई कार की बरामदगी में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को पुरष्कृत किया जाएगा। यह बातें एसपी जितेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। एसपी ने कहा कि घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया था।एसआईटी में शामिल पुलिस पदाधिकारी 24 आवर्स काम में जुटे रहे।इसका नतीजा रहा कि महज छह दिन में चोरी गई दोनों कार बरामद कर लिया गया और चोरी की घटना में शामिल पूरी गैंग को डिटेक्ट किया गया।एसपी ने कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।पूर्व में भी शहर से हुई कई चार चक्का वाहन की चोरी का भी जल्द उद्वेदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कार चोर गिरोह में शामिल बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...