नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। करोल बाग इलाके में कार सवार से लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की तलाश जारी है। गिरफ्तार बदमाश हिमांशु मिश्रा करोल बाग का रहने वाला है। करोल बाग पुलिस को यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी एक शख्स ने बताया कि रात करीब पौने ग्यारह बजे वह विष्णु मंदिर मार्ग के पास अपनी कार में बैठा था। तभी स्कूटी सवार दो बदमाश आए और रुपये मांगने लगे। इनकार करने पर मारपीट कर 10 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...