बागेश्वर, फरवरी 19 -- गरुड़। बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की देर शाम एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्यूशन से लौट रहे दो बच्चे चोटिल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुवार गरुड़ पास्तोली में झालामाली निवासी प्रकाश राम ने स्कूल से घर जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बच्चे चोटिल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कैलाश बिष्ट ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चोटिल दो बच्चों को परिजनों के साथ घर भेज दिया है। बिष्ट ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव के किसी भी मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। कार को सीज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...