नोएडा, मार्च 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में डी पार्क पुलिस चौकी के समीप एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। महिला का आरोप है कि कार चालक ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया। इसके बाद स्कूटी में टक्कर मारी। महिला के पति ने कार चलाक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी जितेंद्र ने पुलिस से शिकायत की कि एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी संजो देवी स्कूटी पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा जा रही थीं। डी पार्क पुलिस चौकी से कुछ दूर पहले एक कार में सवार युवकों ने महिला की स्कूटी का पीछा किया। महिला ने बताया कि युवक कार में शराब पी रहे थे। महिला ने उन्हें देखकर स्कूटी की रफ्तार तेज कर दी। इसके बाद कार चालक ने पीछे से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिरकर घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.