लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- शहर में एक कार चालक ने कुत्ते और उसके बच्चे को कुचल दिया। जिसमें कुत्ते के बच्चे की मौत हो गई। कुत्तों की देखरेख करने वाली महिला ने चालक से शिकायत की तो उसने अभद्रता की। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रिदिमा जायसवाल पत्नी सिद्धांत टंडन निवासी अर्जुनपुरवा हाथीपुर ने बताया कि वह पशु प्रेमी है। मोहल्ले के कुत्तों की देखभाल करती है। 10 फरवरी की शाम उसके घर के बाहर कुत्ता अपने बच्चे के साथ बैठा था। तभी अर्जुनपुरवा निवासी आशू लापरवाही से कार चलाते हुए आया और कुत्ते व उसके बच्चे को कुचल दिया। इसमें कुत्ते बच्चे की मौत हो गई। कुत्ते की गर्दन टूट गई। शिकायत करने पर आशू के पिता अशोक सिंह झगड़ा करने लगे। महिला ने डायल 112 पर फोन किया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। महिला ने बताया कि घटना उसके सीसीटीवी ...