अमरोहा, जनवरी 31 -- गजरौला, संवाददाता। सिंचाई विभाग के ठेकेदार व उसके कार के चालक की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर ठेकेदार की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला शुक्लपुरी निवासी 42 वर्षीय दीपक उर्फ देवऋषि गौतम पुत्र अतरपाल सिंह सिंचाई विभाग में ठेकेदार थे। उनका शहर के मोहल्ला अवंतिका नगर में दूसरा मकान भी है, जिसमें दीपक ने कार्यालय बना रखा था। चौबारा गांव निवासी 40 वर्षीय इंद्रपाल पुत्र जबर सिंह दीपक की कार का चालक था। दोनों 28 मई 2025 की दोपहर कार से अपने कार्यालय पर पहुंचे। बताते हैं कि वह काफी देर तक कार में ही बैठे रहे। इसके बाद दीपक कार से उतरकर अपने मकान में चला गया था। परिजनों की रात में दीपक से बात हुई तो उसने अपने कार्यालय वाले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.