चंदौली, फरवरी 5 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के भागपुर गांव स्थित खलिहान में गुरुवार को धूप सेंक रही 100 वर्षीय वृद्ध महिला के उपर अनियंत्रित कार चढ़ गई। जिससे घटना स्थल पर ही महिला की कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया। आरोप है कि युवक कार चलाना सीख रहा था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के भागपुर गांव निवासनी स्व. निरंजन मौर्या की 100 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी घर के समीप स्थित खलिहान में गुरुवार की सुबह नौ बजे धूप सेंक रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति अपनी इंडिगो कार चलाना सीखते समय स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर धूप सेंक रही वृद्ध महिला को रौंदते हुए खड़ी हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भ...