गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में सोमवार तड़के तेज रफ्तार कार खंभे से टकराने के बाद ट्रांसफार्मर में जा घुसी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना में चालक समेत कार सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि हादसा सोमवार तड़के करीब तीन बजे लोहिया नगर के पास स्थित फव्वारा चौक से पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। तेज गति से आ रही कार पहले सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में नेहरू नगर सी-ब्लॉक निवासी मयंक सैनी अपने तीन दोस्तों के साथ सवार था। सभी तड...