मेरठ, जनवरी 22 -- परतापुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पाम ग्रीन के सामने एक ट्रक अनियंत्रित होकर राजवाहे में गिर गया। हादसे के बाद बाईपास पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों यातायात ठप रहा। लोहियानगर मंडी के पास स्थित एक गोदाम से सीमेंट खाली कर लौट रहा ट्रक जैसे ही सुपरटेक पाम ग्रीन के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने ओवरटेक करते हुए अचानक ट्रक के आगे गाड़ी मोड़ दी। ट्रक चालक ने टक्कर से बचने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तेज रफ्तार के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए राजवाहे में जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रक रजवाहे के किनारे लगे एक पेड़ से टकराकर रुक गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक भगत सिंह को मामूली चोटें आईं। हादसे के चलते बिजली बंबा बाईपास प...