कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी में रांची-पटना रोड पर बुधवार को पपीता लोड ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में ट्रक चालक मो नियास, दरभंगा,बिहार निवासी घायल हो गया। इसके बाद घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया गया। जानकारी के अनुसार ट्रक में पपीता लोड कर कोडरमा के रास्ते बिहार की तरफ ले जाया जा रहा था। घायल चालक मो नियास ने बताया कि कोडरमा घाटी में सामने से अचानक आई कार को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.