एटा, फरवरी 8 -- एटा, कासगंज रोड स्थित कसेटी मोड़ के पास रविवार शाम को बरेली डिपो की बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कई सवारियां घायल हो गई। घायल सवारियों को पास में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया वही कुछ सवारियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने ओवरटेक की। ओवरटेक करते ही कसेटी मोड़ पर अचानक से सामने कार आ गई। कार को बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर से टकरा गई। बस काफी तेज होने के कारण आगे का पहिया भी निकल गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। रविवार को बरेली डिपो की बस सवारियों को लेकर आगरा जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में करीब तीस से अधिक सवारियां बैठी हुई थी। देर शाम कासगंज रोड कसेटी मोड़ के पास बस पहुंची। वही पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.