फरीदाबाद, जनवरी 31 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। ऑटो में सवार होकर अपने बेटे से मिलने जा रही 73 वर्षीय बुजुर्ग की ऑटो पलटने से मृत्यु हो गई। जबकि इस हादसे में तीन सवारियों को चोट आई हैँ। यह हादसा सेक्टर 8 आगरा नहर पुल के पास हुआ। थाना सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष कॉलोनी निवासी आमना बेगम और उनकी बेटी सीमा बेगम ने बल्लभगढ़ से गांव कोराली के लिए ऑटो लिया था। ऑटो में सवार होकर सेक्टर 8 आगरा नहर के रास्ते गांव कोराली जा रही थी। अचानक एक कार को बचाने के चलते ऑटो अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ऑटो पलट गया। इस हादसे में 73 वर्षीय आमना बेगम की मृत्यु हो गई। वहीं सीमा बेगम के पैर में चोट आई है। इसके अलावा इस ऑटो सवार में दो और सवारियां को भी चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.